सिद्धार्थनगर के खेसरहा थाना परिसर में आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर थाना प्रभारी अनूप कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में थाना क्षेत्र के ग्राम प्रधान, गणमान्य नागरिक और विभिन्न धर्म गुरु शामिल हुए। थाना प्रभारी ने सभी से आपसी भाईचारा, सौहार्द और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। उन्होंने त्योहार के दौरान किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया। उपस्थित लोगों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखी जाएगी और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी की जाएगी।
खेसरहा थाना में बकरीद पर पीस कमेटी बैठक:एसओ ने धर्म गुरुओं व प्रधानों से शांति की अपील की
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












