राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आनुषांगिक संगठन सीमा जागरण मंच के अखिल भारतीय संगठन मंत्री मुरलीधर जी ने गोरक्ष प्रांत का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने भारत-नेपाल सीमा से संबंधित एक समीक्षा बैठक की। बैठक में संगठन के नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। मुरलीधर जी ने महराजगंज, सिद्धार्थनगर और गोरखपुर के कार्यकर्ताओं से संगठन की गतिविधियों पर चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को राष्ट्रहित में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का निर्देश दिया। बैठक में सीमा से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक के बाद, सीमा जागरण मंच के गोरक्ष प्रांत के लिए नई नियुक्तियों की घोषणा की गई। पूर्व प्रांत अध्यक्ष श्रीराम जी को अब प्रांत का संरक्षक बनाया गया है। वहीं, अभी तक प्रांत महामंत्री का दायित्व संभाल रहे जितेंद्र पाल सिंह को प्रांत अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। आगामी 5, 6 और 7 जून को सीमा जागरण मंच की अखिल भारतीय भारत-नेपाल सीमा बैठक आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर प्रांत के संगठन मंत्री शाश्वत जी, सत्यदेव जी, डॉक्टर अंग्रेज सिंह, हिमांशु कुमार गुप्ता, सत्य प्रकाश, श्याम बिहारी, देवनारायण, राकेश, दुष्यंत सिंह, उमाशंकर पाल और बेचन पासवान सहित कई कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महराजगंज में सीमा जागरण मंच की समीक्षा बैठक संपन्न:जितेंद्र पाल सिंह प्रांत अध्यक्ष, श्रीराम संरक्षक नियुक्त किए गए
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












