श्रावस्ती।पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्रकेश सिंह की अध्यक्षता में ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत पुलिस कार्यालय सभागार में चिन्हित अभियोगो की मा0 न्यायालय में प्रभावी पैरवी कर सजा दिलाये जाने के संबंध में गोष्ठी की गयी।गोष्ठी के दौरान अभियोगों की प्रभावी पैरवी कर “ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत *महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्यवाही कर अभियुक्तों को अधिक से अधिक सजा दिलाने ज्यादा से ज्यादा मामलों में सजा दिलवाने, जमानत खारिज करवाने, माननीय न्यायालय में वादों की मॉनीटरिंग करने, दोषमुक्त/उन्मोचित वादों में अपीलों की मॉनीटरिंग करने तथा
अभियुक्तों को सजा दिलवाने हेतु विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण की मॉनीटरिंग करने के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा की गयी ।उक्त बैठक का मुख्य उद्देश्य अभियोजन अधिकारियों व पुलिस अधिकारीगण के मध्य समन्वय स्थापित करना है ताकि विभिन्न न्यायालयों में वादों के निस्पादन में पूर्ण सहयोग मिल सके और अपराधों पर प्रभावी नियन्त्रण एवं अपराधियों को माननीय न्यायालयों में अधिकाधिक सजा दिलायी जा सके ।मीटिंग के दौरान ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी श्री महेंद्र सिंह राठौर ने बताया किसी भी मामले में यदि विवेचक को कोई भी समस्या आ रही हो तो पहले अभियोजन अधिकारी/शासकीय अधिवक्तागण से विधिक राय ले सकते हैं। जिससे माननीय न्यायालय में गुणवत्तापूर्ण केश डायरी व चार्जशीट दाखिल हो सके और अपराधियों को अधिकाधिक सजा दिलायी जा सके अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा समीक्षा के दौरान बताया गया कि ऐसे अभियोग जिसमें साक्षी की गवाही नहीं हो पाई है उन सभी अभियोगों में अतिशीघ्र गवाही पूर्ण करा ले। जिससे माननीय न्यायालय द्वारा अपराधियों को दोष सिद्ध किया जा सके। गोष्ठी में उपस्थित समस्त थानों के पैरोकार, न्यायालय सम्मन सेल, मॉनीटरिंग सेल, कोर्ट मोहर्रिर को निर्देशित किया गया कि माननीय न्यायालय द्वारा अभियोगों से संबंधित जो भी आदेश- निर्देश निर्गत किए जा रहे हैं उनको अपडेट रखने व उन पर त्वरित कार्यवाही की जाय।इस दौरान ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी श्री महेंद्र सिंह राठौर, पी0ओ0 श्री अतुल द्विवेदी, समस्त थानो पर नामित पैरवी अधिकारी, मॉनीटरिंग सेल, पैरोकार, कोर्टमोहर्रिर, न्यायालय सम्मन सेल एवं अन्य कर्मचारी गण मौजूद रहे।
अपर पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में “ऑपरेशन कन्विक्शन” के अंतर्गत चिन्हित अभियोगो में मा0 न्यायालय में प्रभावी पैरवी कर सजा दिलाये जाने के संबंध में बैठक सम्पन्न
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












