#बस्ती_न्यूज
गौर ब्लॉक में वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली क्षेत्र पंचायत बैठक गहमागहमी के बीच संपन्न हुई। इस दौरान सर्वसम्मति से 35.36 करोड़ रुपये का लेबर बजट पारित किया गया। बैठक में जल निगम द्वारा खोदी गई सड़कों की बदहाली, बैठक भत्ते का भुगतान, मनरेगा के लंबित भुगतान, सोलर और नाला निर्माण जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए गए। शनिवार को ब्लॉक प्रमुख कान्ति शुक्ला की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में एजेंडा शुरू होने से पहले ही क्षेत्र पंचायत सदस्यों और ग्राम प्रधानों ने भत्ते के भुगतान न होने का मुद्दा उठाया। उन्होंने गांवों में सोलर निर्माण, नाला निर्माण, पटरी सफाई और स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत सुविधाओं के कार्यों को प्राथमिकता देने की मांग भी की। बैठक में महिला जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थीं। स्थिति को शांत करने के लिए ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि यशराज शुक्ला ने हस्तक्षेप किया। जल निगम के सहायक अभियंता नागेंद्र कुमार यादव ने जानकारी दी कि फेज-2 के तहत गौर विकास खंड की 10 ग्राम पंचायतों, फेज-3 में 42 ग्राम पंचायतों और फेज-5 में 32 ग्राम पंचायतों में मेवा कंपनी और जैसलमेर कंपनी द्वारा पानी की टंकी व पाइपलाइन बिछाने का कार्य किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि बूढ़ीबारी ग्राम पंचायत में कार्य पूरा कर हैंडओवर कर दिया गया है। इस पर प्रधान संघ के जिला महामंत्री और बूढ़ीबारी ग्राम प्रधान बिंदु यादव ने सहायक अभियंता के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई और नाराजगी व्यक्त की। जिला पंचायत सदस्य विजय सिंह राणा ने जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने का मुद्दा उठाया और बड़े पैमाने पर सोलर निर्माण की आवश्यकता पर जोर दिया। बैठक के समापन पर खंड विकास अधिकारी केके सिंह ने उठाए गए सभी मुद्दों के समाधान का आश्वासन दिया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
गौर ब्लॉक में वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली बीडीसी बैठक:जमकर हुआ हंगामा; 35.36 करोड़ का लेबर बजट पास; पानी की टंकी के मुद्दे पर भड़के प्रधान
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












