पूर्वी दिल्ली। कृष्णा नगर स्थित बुध बाजार रोड पर नाले को ढककर दुकान बढ़ाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। आरोप है कि “नागपाल छोले भटूरे” नामक प्रतिष्ठान द्वारा नाले को कवर कर अवैध रूप से दुकान का विस्तार कर लिया गया है, जिसके कारण नाले की नियमित सफाई तक नहीं हो पा रही है।
इस मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं एमसीडी में विपक्ष के नेता अंकुश नारंग ने एमसीडी प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पहले से ही जलभराव की समस्या बनी रहती है और बरसात के दौरान पूरा इलाका पानी में डूब जाता है। ऐसे में नाले पर अतिक्रमण होने से स्थिति और भी भयावह हो सकती है।
अंकुश नारंग ने आरोप लगाया कि बिना निगम अधिकारियों की मिलीभगत के इस प्रकार नाले को ढककर व्यावसायिक उपयोग संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो बरसात में स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
उन्होंने एमसीडी से मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, नाले से अतिक्रमण तत्काल हटाया जाए और जिन अधिकारियों की लापरवाही या मिलीभगत सामने आए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।स्थानीय लोगों का कहना है कि नाले की सफाई लंबे समय से प्रभावित है, जिससे गंदगी और जलनिकासी की समस्या लगातार बढ़ रही है। इलाके के निवासियों ने भी प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की है।
कृष्णा नगर में नाले पर अतिक्रमण का आरोप, अंकुश नारंग ने उठाए भ्रष्टाचार पर सवाल
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












