बहराइच जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र के पिपरिया लोकआनंद पुरवा गांव में सोमवार को एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, पिपरिया लोकआनंद पुरवा निवासी 32 वर्षीय साधना शुक्ला पत्नी अनिल कुमार शुक्ला ने रविवार को अपने घर में फांसी लगा ली। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। खैरीघाट पुलिस सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने फील्ड यूनिट टीम को भी बुलाया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है और सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। गांव में इस घटना को लेकर विभिन्न तरह की चर्चाएं हैं।
विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या की:बहराइच के पिपरिया लोकआनंद पुरवा में घटना, पुलिस जांच में जुटी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












