Homeदेश (National)दिल्ली, हरियाणा, UP में लू का कहर, धूप में निकलना पड़ सकता...

दिल्ली, हरियाणा, UP में लू का कहर, धूप में निकलना पड़ सकता है भारी

उत्तर भारत के ज्यादातर राज्य, भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं। देश के कई शहरों के लिए मौसम विभाग ने लू (Heat Wave) का हाई अलर्ट जारी किया है। देश की राजधानी दिल्ली में भी मौसम कहर बनकर टूट रहा है। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राजधानी में अगले तीन दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.4 डिग्री ज्यादा था। सोमवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 30 डिग्री के करीब रहेगा। दोपहर और शाम के समय तेज सतही हवाएं चलने के साथ हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी।

यह भी पढ़ें: आम से लेकर चीनी तक, गर्मी में मुंहासे की समस्या को बढ़ाती हैं ये चीजें

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक 25 से 28 मई तक दिल्ली के कुछ इलाकों में हीटवेव और 25 से 27 मई तक कुछ जगहों पर भीषण हीटवेव की स्थिति रह सकती है।

उत्तर भारत में गर्मी का प्रकोप रहेगा जारी

दिल्ली के अलावा पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में भी गर्मी का कहर जारी है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 24 से 26 मई तक रेड अलर्ट जारी किया गया है।

राजस्थान, मध्य प्रदेश और विदर्भ में भी अगले कई दिनों तक हीटवेव और भीषण हीटवेव चलने की चेतावनी है। तापमान में राहत 29 मई के बाद ही मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: तेलंगाना में जानलेवा बनी गर्मी, लू से 16 लोगों की मौत

किन राज्यों में बारिश होगी?

देश के कुछ हिस्सों में अच्छी बारिश हो रही है। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और तटीय कर्नाटक में भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की गई है। केरल, तमिलनाडु और पूर्वोत्तर भारत में अगले कुछ दिनों में भारी बारिश की संभावना है।

लू से बचने के लिए मौसम विभाग की सलाह क्या है?

  • लू लगने से बचने के लिए लोग ज्यादा देर धूप में न निकलें
  • हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनें
  • सिर ढककर रखें और खूब पानी पिएं
  • बच्चे, बुजुर्ग और बीमार लोगों बाहर कम निकलें

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments