#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के कप्तानगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत पोखर के राजस्व गांव महुरैईया में बुधवार रात आंधी के दौरान भीषण आग लग गई। अज्ञात कारणों से लगी इस आग में दो परिवार बेघर हो गए और उन्हें भारी नुकसान हुआ। तेज हवा के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया था, लेकिन आंधी के साथ हुई बारिश ने इसे फैलने से रोक दिया और बड़ी तबाही टल गई। आग की चपेट में आने से ग्रामीण त्रिभुवन का मकान पूरी तरह जलकर राख हो गया। उनके घर में रखा गृहस्थी का सारा सामान भी जल गया। वहीं, राम जागीर का भूसे का मंडाव भी आग में नष्ट हो गया, जिसमें लगभग 12 बोरी गेहूं रखा था। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। बारिश शुरू होने के कारण आग को और अधिक फैलने से रोका जा सका, जिससे नुकसान की भयावहता कम हुई। स्थानीय नेकपाल शैलेश वर्मा ने घटनास्थल का दौरा किया और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले का सत्यापन कर पीड़ितों को उचित मुआवजा दिलाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से तत्काल सहायता उपलब्ध कराने की अपील की है। आग बुझाने के दौरान एक बुजुर्ग व्यक्ति गिर गए, जिससे उनके सिर में चोट आई।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
आंधी में लगी आग से दो परिवार बेघर:बस्ती के कप्तानगंज में बारिश से टली बड़ी तबाही
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












