Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बहराइच में मजदूरी करने निकला युवक 5 दिन से लापता:मोबाइल बंद होने...

बहराइच में मजदूरी करने निकला युवक 5 दिन से लापता:मोबाइल बंद होने से संपर्क टूटा, परिजन परेशान; पुलिस जांच में जुटी


बहराइच जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र के वेलहन महेशपुर गांव से एक युवक पिछले पांच दिनों से लापता है। लक्ष्मण नामक यह युवक मजदूरी करने के लिए हरियाणा जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। लापता लक्ष्मण के भाई तीरथ, जो बेलहन, महेशपुर के निवासी हैं, ने बताया कि लक्ष्मण दोपहर करीब 12 बजे घर से निकला था। उसने बताया था कि वह हरियाणा मजदूरी करने जा रहा है। हालांकि, वह समय पर हरियाणा नहीं पहुंचा और उसका मोबाइल नंबर 9250029617 भी स्विच ऑफ आ रहा है। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन लक्ष्मण का कोई पता नहीं चला। लक्ष्मण की उम्र करीब 33 वर्ष है। उसकी लंबाई लगभग 5 फुट 6 इंच, रंग सांवला, नाक-कान औसत और चेहरा गोल है। लक्ष्मण के दो छोटे बच्चे भी हैं, जिससे परिवार में चिंता का माहौल है। इस संबंध में दौलतपुर चौकी इंचार्ज अमित प्रताप से संपर्क किया गया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अभी तक लक्ष्मण का कोई पता नहीं चला है, लेकिन पुलिस की पूरी टीम उसकी तलाश में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments