Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सिमरिया ग्राम पंचायत में सामुदायिक शौचालय शोपीस:समय पर न खुलने से ग्रामीण...

सिमरिया ग्राम पंचायत में सामुदायिक शौचालय शोपीस:समय पर न खुलने से ग्रामीण खुले में शौच को मजबूर, जांच का आश्वासन


पयागपुर की ग्राम पंचायत सिमरिया में लाखों रुपये की लागत से बना सामुदायिक शौचालय केवल शोपीस बनकर रह गया है। सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था सुधारने और खुले में शौच रोकने के उद्देश्य से इन शौचालयों का निर्माण कराया था, लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही के कारण ग्रामीणों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। जानकारी के मुताबिक, इस सामुदायिक शौचालय के संचालन का निर्धारित समय सुबह 8:05 बजे से 10:00 बजे तक और शाम 4:00 बजे से 8:00 बजे तक है। हालांकि, निरीक्षण के दौरान सुबह 9:44 बजे ही शौचालय बंद पाया गया, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि शौचालय अधिकतर समय बंद रहता है, जिसके कारण उन्हें खुले में शौच के लिए मजबूर होना पड़ता है। इससे स्वच्छ भारत मिशन की मंशा पर भी सवाल उठ रहे हैं। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी अजय प्रताप सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने जांच कर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments