Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बहराइच में तेंदुए के हमले में बुजुर्ग की मौत:घर के बरामदे में...

बहराइच में तेंदुए के हमले में बुजुर्ग की मौत:घर के बरामदे में सोते समय किया हमला, टीम को गश्त लगाने के निर्देश


बहराइच के कतरनिया घाट वन्य जीव प्रभाग के ककरहा रेंज में शनिवार सुबह एक तेंदुए के हमले में 88 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना सुबह करीब चार बजे हुई जब बुजुर्ग अपने घर के बरामदे में सो रहे थे। मूर्तिहा थाना क्षेत्र के लोधन पुरवा ग्राम निवासी राम यादव (88) अपने घर के बरामदे में सो रहे थे। तभी एक तेंदुआ घर में घुस आया और उन पर हमला कर उन्हें बाहर खींच ले गया। बुजुर्ग की चीख सुनकर उनके पौत्र सूरज यादव और अन्य परिजन लाठी-डंडे लेकर दौड़े। परिजनों के शोर मचाने पर तेंदुआ बुजुर्ग को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। सूचना मिलने पर वनकर्मी मौके पर पहुंचे तेंदुए के हमले में बुजुर्ग राम यादव का गला बुरी तरह जख्मी हो गया था। सूचना मिलने पर वनकर्मी मौके पर पहुंचे। परिवार के लोग घायल बुजुर्ग को लेकर मिहिपुरवा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद राम यादव को मृत घोषित कर दिया। प्रभागीय वनाधिकारी अपूर्व दीक्षित ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने यह भी बताया कि पीड़ित परिवार को शीघ्र ही सहायता प्रदान की जाएगी और वन विभाग की टीम को इलाके में गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments