Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)रेलवे ट्रैक के पास अचेत मिली अज्ञात किशोरी:बस्ती में पुलिस ने जिला...

रेलवे ट्रैक के पास अचेत मिली अज्ञात किशोरी:बस्ती में पुलिस ने जिला अस्पताल में कराया भर्ती, पहचान जारी

#बस्ती_न्यूज

पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में शनिवार को रेलवे ट्रैक के किनारे एक अज्ञात किशोरी अचेत अवस्था में मिलने से हड़कंप मच गया। ट्रेन से गिरने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल किशोरी को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है। रेलवे अंडरपास के पास मिली घायल घटना ग्राम कडर खास स्थित रेलवे अंडरपास के पूर्व केबिन के समीप पोल संख्या-564/30 डाउन के पास की है। पीआरवी से सूचना मिलने के बाद प्लास्टिक कॉम्प्लेक्स पुलिस चौकी प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लगभग 14 वर्षीय किशोरी को अचेत अवस्था में पाया और एंबुलेंस की मदद से तत्काल जिला चिकित्सालय बस्ती भेजा, जहां उसका उपचार चल रहा है। पहचान नहीं हो सकी प्लास्टिक कॉम्प्लेक्स पुलिस चौकी प्रभारी संतोष कुमार दूबे ने बताया कि किशोरी के पास से ऐसा कोई दस्तावेज या सामान नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान की जा सके। प्रथम दृष्टया वह कुछ मंदबुद्धि प्रतीत हो रही है। पुलिस जुटी जांच में पुलिस किशोरी की पहचान स्थापित करने और उसके परिजनों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि वह वास्तव में ट्रेन से गिरी है या किसी अन्य कारण से रेलवे ट्रैक के पास पहुंची। पुलिस ने आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटानी शुरू कर दी है, ताकि किशोरी की पहचान कर उसके परिजनों तक सूचना पहुंचाई जा सके।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments