Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप:युवती की तहरीर पर...

बस्ती में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप:युवती की तहरीर पर कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले के रुधौली थाना क्षेत्र में एक युवती की तहरीर पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, नशीला पदार्थ खिलाकर शारीरिक शोषण, गर्भपात कराने, मारपीट और सामूहिक दुष्कर्म सहित कई आरोप लगाए हैं। पुलिस ने नामजद आरोपी और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, पीड़िता ने बताया कि पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के परसा जाफर निवासी मोहम्मद इस्माइल ने उसे प्रेमजाल में फंसाया और शादी का भरोसा दिया। इसी भरोसे का फायदा उठाकर आरोपी ने कथित तौर पर नशीला पदार्थ खिलाकर उसकी इच्छा के विरुद्ध कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता का यह भी आरोप है कि आरोपी उससे समय-समय पर पैसे लेता रहा और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे डराता रहा। आरोपी ने उसका गर्भपात कराया तहरीर में आगे कहा गया है कि गर्भवती होने पर आरोपी ने उसका गर्भपात भी करा दिया। इसके बाद 10 जुलाई 2026 को मोहम्मद इस्माइल, उसके चाचा और कुछ अन्य अज्ञात सहयोगियों ने पीड़िता को बस्ती शहर के पटेल चौक स्थित एक होटल में बुलाया। धाराओं के तहत मामला दर्ज वहां उसके साथ कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किया गया। विरोध करने पर पीड़िता के साथ बेरहमी से मारपीट की गई और दोबारा जबरन गर्भपात कराने का भी आरोप लगाया गया है। इस मामले में रुधौली थाने में 17 जुलाई 2026 को मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी मोहम्मद इस्माइल, उसके अज्ञात चाचा और अन्य अज्ञात सहयोगियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments