बहराइच के हुजूरपुर क्षेत्र में हुई बारिश के बाद फसलें फिर से हरी-भरी हो गई हैं। विशेषकर गन्ने की फसल में नई रौनक लौट आई है, जिससे किसानों को बड़ी राहत मिली है। कुछ दिन पहले तक बारिश न होने के कारण किसानों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। गन्ने की फसल को सूखने से बचाने के लिए किसानों को दिन-रात सिंचाई करनी पड़ रही थी। मौसम बदलने के साथ ही क्षेत्र में जोरदार बारिश शुरू हुई, जो लगभग एक सप्ताह तक रुक-रुक कर जारी रही। इस बारिश के कारण गन्ने की फसलों में काफी सुधार हुआ है। फसलें अब हरी-भरी दिख रही हैं और उनकी लंबाई में भी वृद्धि हुई है। किसान बाबूलाल, इंद्रजीत सिंह, राजेश सिंह, सोहनलाल और उमेश कुमार सहित अन्य किसानों ने बताया कि गन्ने की फसल को तैयार होने में लगभग एक साल लगता है। पानी के बिना यह फसल सूख जाती, जिससे उन्हें भारी नुकसान होता। अब बारिश शुरू होने से गन्ने की फसल को काफी फायदा होगा और अच्छी पैदावार की उम्मीद है।
हुजूरपुर में बारिश से फसलें हरी-भरी:गन्ने और धान की फसलों में लौटी रौनक, किसानों को राहत
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












