Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सोनौली पुलिस ने भीषण गर्मी में जनता प्याऊ शुरू किया:थानों और चौकियों...

सोनौली पुलिस ने भीषण गर्मी में जनता प्याऊ शुरू किया:थानों और चौकियों पर फरियादियों, राहगीरों को मिलेगा शुद्ध पेयजल


सोनौली पुलिस ने भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान के मद्देनजर आम जनता को राहत प्रदान करने के लिए थानों और चौकियों पर ‘जनता प्याऊ’ की शुरुआत की है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य थानों पर आने वाले फरियादियों, राहगीरों, रिक्शा चालकों और मजदूरों को शुद्ध व शीतल पेयजल उपलब्ध कराना है। सोनौली के थानों में यह प्याऊ व्यवस्था लागू कर दी गई है। इसके तहत थाना परिसर के मुख्य द्वार और फरियादी कक्ष के पास ठंडे पानी के मटके, घड़े और वाटर कूलर लगाए गए हैं। स्वच्छ पेयजल सुनिश्चित करने के लिए साफ-सफाई, स्वच्छ ग्लास और ढके हुए बर्तनों की भी समुचित व्यवस्था की गई है। यह सुविधा राहगीरों, मजदूरों और फरियादियों को चौबीसों घंटे उपलब्ध रहेगी। पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए हैं कि पुलिसिंग के साथ-साथ मानवीय संवेदनाओं का भी विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि तेज गर्मी में थानों पर आने वाले पीड़ितों और सड़क पर चलने वाले लोगों को पानी के लिए परेशान न होना पड़े, इसी उद्देश्य से यह व्यवस्था शुरू की गई है। इस संबंध में सोनौली थाना अध्यक्ष महेंद्र मिश्रा ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए लोगों को पानी पिलाया जा रहा है। भारत-नेपाल की सोनौली सीमा पर यह कार्य सोनौली थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में किया जा रहा है।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments