श्रावस्ती जनपद के इकौना विकासखंड स्थित कंजड़वा में श्री प्रभु नाथ बाल विद्या मंदिर को जाने वाला मार्ग जर्जर हालत में है। इस मार्ग पर स्कूली छात्राओं और किसानों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में धान की नर्सरी की बुवाई का समय चल रहा है, जिससे किसानों को अपनी कृषि यंत्र लाने-ले जाने में विशेष दिक्कतें आ रही हैं। बरसात के मौसम में यह रास्ता और भी खराब हो जाता है, जिससे स्कूली छात्राओं को विद्यालय पहुंचने में काफी मुश्किलें होती हैं। यह मार्ग क्षेत्र के लोगों के लिए मुख्य आवागमन का साधन है। जर्जर सड़क के कारण आए दिन स्कूली छात्रों और किसानों को हल्की-फुल्की चोटें लग जाती हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि थोड़ी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। स्थानीय ग्रामीण और क्षेत्रवासी, जिनमें गुरशरण, रामबरन, सुरेश कुमार मिश्रा, मंगल और श्यामबरन शामिल हैं, ने प्रशासन से जल्द से जल्द इस मार्ग का पक्की सड़क के रूप में निर्माण कराने की मांग की है।
इकौना में स्कूल-मंदिर मार्ग जर्जर:छात्राओं, किसानों को आवागमन में परेशानी; ग्रामीणों ने पक्की सड़क मांगी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












