नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में तेजी का रुख नजर आ रहा है। हालांकि चांदी के भाव में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है।
कीमत में आई तेजी के कारण चेन्नई के अलावा देश के ज्यादातर हिस्सों में सोना आज 320 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 340 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है। वहीं चेन्नई में सोने की कीमत में आज 520 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 570 रुपये प्रति 10 ग्राम तक का इजाफा हुआ है।
भाव में आए उछाल के कारण देश के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 1,59,390 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,61,250 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
वहीं 22 कैरेट सोना आज 1,46,110 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,47,810 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। दूसरी ओर, चांदी के भाव में आज कोई बदलाव नहीं होने के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज भी 2,84,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर ही बिक रही है।
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,59,540 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,46,260 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।
वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,59,390 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,46,110 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,59,440 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,46,160 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।
इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,61,250 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,47,810 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है।
इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,59,390 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,46,110 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,59,440 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,46,160 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,59,540 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,46,260 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,59,440 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,46,160 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,59,540 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,46,260 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने के भाव में तेजी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है।
इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,59,390 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 1,46,110 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।












