Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)नवाबगंज में बाइक सवार12 फीट गहरी खाई में गिरा:पुलिया निर्माण स्थल पर...

नवाबगंज में बाइक सवार12 फीट गहरी खाई में गिरा:पुलिया निर्माण स्थल पर हुआ हादसा, अस्पताल में इलाज जारी


बहराइच जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र में एक बाइक सवार युवक 12 फीट गहरी खाई में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना सोमवार रात बाबागंज-मल्हीपुर मार्ग पर मंडाहवा पुल के पास पुलिया निर्माण स्थल के निकट हुई। ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को खाई से निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार, नवाबगंज कस्बा निवासी अयान पुत्र जुबेर सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे रुपैडिहा से वापस लौट रहा था। मंडाहवा पुल के पास पुलिया का निर्माण कार्य चल रहा है, जिसके बगल में लगभग 12 फीट गहरी खाई है। इसी दौरान अयान की बाइक अनियंत्रित होकर इस खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने अयान को खाई से बाहर निकालने का प्रयास किया। ग्रामीणों की सहायता से उसे गंभीर हालत में बाहर निकाला गया और तत्काल उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया। अयान का इलाज जारी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments