HomeHealth & Fitnessअवैध खनन,परिवहन एवं ओवरलोडिंग पर प्रशासन सख्त,डीएम व पुलिस अधीक्षक ने किया...

अवैध खनन,परिवहन एवं ओवरलोडिंग पर प्रशासन सख्त,डीएम व पुलिस अधीक्षक ने किया रात्रिकालीन निरीक्षण

रामपुर:जनपद में अवैध खनन,अवैध परिवहन एवं ओवरलोडिंग के विरुद्ध शासन की मंशानुरूप संचालित विशेष प्रवर्तन अभियान के दौरान विगत देर रात्रि जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र कुमार मीना के साथ जनपद के खनन प्रभावित क्षेत्रों तथा उत्तराखण्ड-उत्तर प्रदेश सीमा से लगे संवेदनशील क्षेत्रों का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण एवं सघन भ्रमण किया गया।

भ्रमण के दौरान सीमा क्षेत्र से उपखनिज का परिवहन करने वाले वाहनों की गहन एवं प्रभावी चेकिंग कर उनके समस्त अभिलेखों,रायल्टी,आईएसटी तथा खनिज भार का परीक्षण किया गया। जांच के दौरान कोई भी वाहन ओवरलोडिंग अथवा बिना वैध अभिलेखों के परिवहन करता हुआ नहीं पाया गया।निरीक्षण के दौरान विभिन्न चेक प्वाइंटों पर तैनात राजस्व एवं पुलिस विभाग के कार्मिकों की उपस्थिति का भी सत्यापन किया गया।समस्त कार्मिक अपने निर्धारित ड्यूटी स्थल पर उपस्थित पाए गए।

इस दौरान जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी,क्षेत्राधिकारी,खान अधिकारी एवं संबंधित थाना प्रभारियों को कड़े निर्देश दिए गए कि जनपद में किसी भी दशा में अवैध खनन,अवैध परिवहन अथवा ओवरलोडिंग की गतिविधियां संचालित न होने पाएं।उन्होंने निर्देशित किया कि प्रवर्तन कार्यवाही पूर्ण सतर्कता,प्रभावशीलता एवं निरंतरता के साथ संचालित की जाए तथा सीमा क्षेत्रों एवं संवेदनशील स्थलों पर नियमित एवं सघन चेकिंग सुनिश्चित की जाए।लापरवाही अथवा शिथिलता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments