बहराइच में कैसरगंज प्रशासन आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में, उप जिलाधिकारी अखिलेश कुमार सिंह और पुलिस क्षेत्राधिकारी डीके श्रीवास्तव ने थाना कैसरगंज क्षेत्र के गांव गंज में कुर्बानी स्थलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान, अधिकारियों ने कुर्बानी स्थलों पर साफ-सफाई, पर्दे और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कुर्बानी केवल निर्धारित और सुरक्षित स्थानों पर ही की जाए, ताकि किसी भी व्यक्ति की भावनाओं को ठेस न पहुंचे। उप जिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी ने सामूहिक रूप से निर्देश दिए कि कुर्बानी के दौरान पर्दे की विशेष व्यवस्था की जाए और सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी प्रकार की गतिविधि न हो। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि कुर्बानी घरों के अंदर या निर्धारित स्थानों पर ही करें और पूरी प्रक्रिया को गोपनीय एवं मर्यादित ढंग से संपन्न करें। अधिकारियों ने यह भी निर्देशित किया कि कुर्बानी के बाद बचे हुए अवशेषों को सड़क, नाली या सार्वजनिक स्थानों पर न फेंका जाए। इन अवशेषों को सुरक्षित तरीके से जमीन के अंदर दफन किया जाए, ताकि स्वच्छता और व्यवस्था बनी रहे और किसी प्रकार की असुविधा उत्पन्न न हो। प्रशासन ने क्षेत्रवासियों से आपसी भाईचारे और सौहार्द बनाए रखते हुए त्योहार मनाने की अपील की है। निरीक्षण के दौरान स्थानीय पुलिस बल और ग्रामवासी भी मौजूद रहे।
बहराइच में बकरीद पर प्रशासन अलर्ट:कैसरगंज एसडीएम-सीओ ने कुर्बानी स्थलों का किया निरीक्षण
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












