Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:ससुराल में मिला शव, शरीर पर मिले...

महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:ससुराल में मिला शव, शरीर पर मिले चोट के निशान, हत्या का आरोप


श्रावस्ती जिले के सिरसिया थाना क्षेत्र के बड़रहवा गांव में एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके ससुराल में मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं, जिससे मामला और संदिग्ध हो गया है। मृतका के मायके पक्ष ने आरोप लगाया है कि विवाहिता को मारपीट कर फांसी के फंदे पर लटकाया गया है। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी कथित तौर पर सामने आया है। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की पुलिस बात कह रही है। मृतका की पहचान 24 वर्षीय रुबिया बेगम के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, उसकी शादी लगभग चार वर्ष पहले हुई थी और उसकी कोई संतान नहीं थी। मृतका का पति फरमान मुंबई में मजदूरी करता है, लेकिन घटना के समय वह घर पर ही मौजूद था। जो सामने आए वीडियो में भी दिखाई दे रहा। क्षेत्राधिकारी भिनगा भरत पासवान ने बताया कि सिरसिया थाने को बड़रहवा गांव में विवाहिता के साथ मारपीट कर उसे फांसी पर लटकाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच के दौरान फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। गांव में फिलहाल शांति व्यवस्था कायम है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments