श्रावस्ती-बहराइच सीमा पर स्थित गोधना गांव में पेड़ काटते समय एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। इकौना थाना क्षेत्र के मुरावन पुरवा निवासी 40 वर्षीय नन्हे मौर्या पुत्र सोहन लाल पेड़ काट रहे थे, तभी अचानक पेड़ उन पर गिर गया। इस हादसे में उनके दोनों पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल एम्बुलेंस को सूचना दी। एम्बुलेंस ने घायल नन्हे मौर्या को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) इकौना पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। नन्हे मौर्या की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। इस घटना से उनके परिवार में चिंता का माहौल है।
पेड़ काटते समय हादसा, व्यक्ति पर गिरा पेड़:श्रावस्ती में इकौना से मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया गया घायल
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












