HomeHealth & Fitnessसार्वजनिक अवकाश पर डीएम का आदेश: बकरीद की छुट्टी 27 की जगह...

सार्वजनिक अवकाश पर डीएम का आदेश: बकरीद की छुट्टी 27 की जगह अब 28 मई को

बिजनौर। शासन स्तर पर लिए गए निर्णय के अनुसार ईद-उल-अजहा (बकरीद) के सार्वजनिक अवकाश में बदलाव किया गया है। पहले घोषित अवकाश 27 मई 2026 (बुधवार) को निरस्त कर दिया गया है और अब 28 मई 2026 (गुरुवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

जिलाधिकारी बिजनौर द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि ईद-उल-अजहा की तिथि चांद दिखने के आधार पर परिवर्तनीय होती है। शासन के निर्देशों के क्रम में अवकाश की तिथि में संशोधन करते हुए यह निर्णय लिया गया है। अब जनपद के सभी सरकारी कार्यालयों एवं संबंधित संस्थानों में बकरीद का सार्वजनिक अवकाश 28 मई को रहेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments