Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)शोहरतगढ़ में एएसपी ने किया फ्लैग मार्च:बकरीद से पहले सुरक्षा व्यवस्था का...

शोहरतगढ़ में एएसपी ने किया फ्लैग मार्च:बकरीद से पहले सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, शांति की अपील


शोहरतगढ़ में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार शाम को पुलिस प्रशासन ने फ्लैग मार्च किया। अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद, उप जिलाधिकारी करमेन्द्र कुमार और क्षेत्राधिकारी मयंक द्विवेदी के नेतृत्व में पुलिस बल ने कस्बे के प्रमुख मार्गों और संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। यह फ्लैग मार्च थाना परिसर से शुरू होकर तिरंगा तिराहा, नगर पंचायत कार्यालय, गोलघर, सब्जी मंडी और शहीद बुधई स्मारक गली सहित विभिन्न भीड़भाड़ वाले व संवेदनशील क्षेत्रों से गुजरा। अधिकारियों ने आमजन से संवाद कर शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया। अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद ने बताया कि बकरीद पर्व के मद्देनजर शोहरतगढ़ और ढेबरुआ थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थलों पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है, ताकि त्योहार सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। क्षेत्राधिकारी मयंक द्विवेदी ने पुलिसकर्मियों को नियमित गश्त बढ़ाने, संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जांच करने और सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह, निरीक्षक अवधेश पाण्डेय, निरीक्षक सुभाष यादव, उपनिरीक्षक राम बदन यादव, उपनिरीक्षक सुनील त्रिपाठी, हे.का. प्रभाकर यादव और हे.का. दिनेश यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments