Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)शोहरतगढ़ में एएसपी ने किया फ्लैग मार्च:बकरीद से पहले सुरक्षा व्यवस्था का...

शोहरतगढ़ में एएसपी ने किया फ्लैग मार्च:बकरीद से पहले सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्देश दिए


शोहरतगढ़ कस्बे में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने और आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार, 26 मई की शाम 6:30 बजे पुलिस प्रशासन ने फ्लैग मार्च निकाला। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) प्रशांत कुमार प्रसाद, उप जिलाधिकारी (एसडीएम) करमेन्द्र कुमार और क्षेत्राधिकारी (सीओ) मयंक द्विवेदी के नेतृत्व में पुलिस बल ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। यह फ्लैग मार्च थाना परिसर से शुरू हुआ और तिरंगा तिराहा, नगर पंचायत कार्यालय, गोलघर, सब्जी मंडी तथा शहीद बुधई स्मारक गली सहित कस्बे के प्रमुख मार्गों और संवेदनशील इलाकों से होकर गुजरा। इस दौरान पुलिस टीम ने पैदल गश्त की, पुलिस पिकेटों का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। अधिकारियों ने आमजन से संवाद कर शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने को कहा। अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद ने बताया कि बकरीद पर्व को देखते हुए शोहरतगढ़ और ढेबरुआ थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि त्योहार सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो, इसके लिए प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थलों पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। क्षेत्राधिकारी मयंक द्विवेदी ने पुलिसकर्मियों को नियमित गश्त बढ़ाने, संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जांच करने और सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए। प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह ने कहा कि क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद है। इस फ्लैग मार्च के दौरान प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह, निरीक्षक अवधेश पाण्डेय, निरीक्षक सुभाष यादव, उपनिरीक्षक राम बदन यादव, उपनिरीक्षक सुनील त्रिपाठी, हे.का. प्रभाकर यादव और हे.का. दिनेश यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments