Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)पति से विवाद के बाद महिला की संदिग्ध मौत:सिरसिया पुलिस जांच में...

पति से विवाद के बाद महिला की संदिग्ध मौत:सिरसिया पुलिस जांच में जुटी, शव को पोस्टमॉर्टम को भेजा


श्रावस्ती के सिरसिया थाना क्षेत्र में मंगलवार की दोपहर महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। दरअसल, बडरहवा गांव निवासी 25 वर्षीय रूबिया खातून की अपने पति फरमान के साथ के साथ किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इससे नाराज होकर रूबिया ने किसी प्रकार का पदार्थ खा लिया। परिजनों ने जब महिला को अचेत अवस्था में देखा तो घर में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments