HomeHealth & Fitnessविकास कार्यों में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता -...

विकास कार्यों में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता – डीएम

बस्ती – जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में 50 लाख से अधिक लागत वाली विकास परियोजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी, कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि, अधिकारी उपस्थित रहे।बैठक में जिले में संचालित विभिन्न निर्माण एवं विकास परियोजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति की जानकारी लेते हुए कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है।
समीक्षा के दौरान कुछ परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की तथा संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।जिलाधिकारी ने अधिकारियों को नियमित रूप से स्थलीय निरीक्षण करने एवं कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए। बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर लंबित परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराएं।जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी विकास कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जाना आवश्यक है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. राजीव निगम, जिला विद्यालय निरीक्षक संजय सिंह, डीएसटीओ मनोज श्रीवास्तव, अधिशासी अभियन्ता ग्रामीण अभियंत्रण अंकुर वर्मा, अधिशासी अधिकारी जलनिगम ग्रामीण योगेन्द्र प्रसाद, पशुचिकित्साधिकारी डा. ए.के. गुप्ता, पर्यटन अधिकारी विकास नारायण सहित संबंधित अधिकारी व कार्यदायी संस्था प्रतिनिधिगण उपस्थित रहें। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments