#बस्ती_न्यूज
बस्ती के वाल्टरगंज कस्बे में मंगलवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती अचानक मोबाइल टावर के आखिरी छोर पर चढ़ गई। यह घटना प्रेमी की बेरुखी से क्षुब्ध होकर युवती द्वारा उठाया गया कदम बताया गया। युवती को इतनी ऊंचाई पर देख आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी। पुलिस ने लाउडस्पीकर से युवती से नीचे उतरने की लगातार अपील की, लेकिन वह नहीं मानी। लगभग दो घंटे बाद युवती ने टावर के ऊपर से चिल्लाकर अपना नाम राधिका उर्फ उर्मिला बताया। उसने जानकारी दी कि वह गौर थाना क्षेत्र के महुआ डाबर गांव की रहने वाली है। युवती ने टावर से ही अपनी बात रखते हुए कहा कि वह कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बढ़या गांव के रहने वाले ‘गोलू’ नामक युवक से प्रेम करती है, जिसने अब उससे शादी करने से इनकार कर दिया है। युवती ने साफ तौर पर मांग रखी कि जब तक उसके प्रेमी को मौके पर नहीं बुलाया जाता, वह नीचे नहीं उतरेगी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान, उप जिलाधिकारी भानपुर सत्येंद्र कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी रुधौली मनोज प्रसाद, महिला थानाध्यक्ष शालिनी सिंह और रुधौली थानाध्यक्ष संजय दुबे भी मौके पर पहुंच गए। सभी अधिकारियों ने युवती को समझाने का प्रयास किया। आखिरकार, लगभग चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने युवती के प्रेमी गोलू को ढूंढकर मौके पर बुलाया। प्रेमी को सामने देख युवती शांत हुई और सुरक्षित तरीके से टावर से नीचे उतर गई। तब जाकर पुलिस और प्रशासन को राहत मिली।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
वाल्टरगंज में प्रेमी की बेरुखी से टावर पर चढ़ी युवती:चार घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी के पहुंचने पर नीचे उतरी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












