#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के वाल्टरगंज कस्बे में मोबाइल टावर पर चढ़ने वाली युवती के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। युवती पर सार्वजनिक उपद्रव फैलाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में उसके कथित प्रेमी को भी हिरासत में लिया गया है। टावर सुरक्षा में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्राधिकारी सदर बस्ती सत्यभूषण तिवारी ने बताया कि मंगलवार को वाल्टरगंज स्थित वोडाफोन टावर पर चढ़कर युवती ने सार्वजनिक उपद्रव की स्थिति पैदा कर दी थी। घटना के दौरान टावर के नीचे बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी फैल गई। प्रेमी को हिरासत में लिया गया सूचना मिलने पर पुलिस और बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे। काफी प्रयासों के बाद युवती को सुरक्षित टावर से नीचे उतारा जा सका। पुलिस जांच में सामने आया कि टावर की सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर लापरवाही बरती गई थी। टावर कर्मियों ने सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए थे, जिसके कारण युवती आसानी से टावर पर चढ़ गई। संबंधित कर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। सीओ सदर के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा पाया गया है। युवती के कथित प्रेमी के खिलाफ गौर थाने में मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में टावर पर चढ़ी युवती पर केस दर्ज:कथित प्रेमी हिरासत में, सार्वजनिक उपद्रव और लापरवाही पर हुई कार्रवाई
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












