विकास खंड कुदरहा के ग्राम परमेश्वरपुर स्थित अमर शहीद राम प्रसाद बिस्मिल युवा प्रशिक्षण केंद्र में सोमवार शाम 6 बजे विजय यादव का स्वागत किया गया। उन्होंने प्रयागराज के मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय एथलेटिक्स गोला फेंक प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया है। विजय कुमार यादव कुदरहा ब्लॉक के बन्नी गांव निवासी उदय राज यादव के पुत्र हैं। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखा गया। कार्यक्रम के दौरान कोच अनिल यादव (फौजी), रणजीत यादव और रिंटू (ग्राम सभा चकिया) सहित कई प्रमुख लोग ग्राउंड पर मौजूद रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। सम्मान समारोह में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने भी सक्रिय भागीदारी की। इनमें ग्राम प्रधान सिसई पंडित के श्यामवीर यादव, चिल्वनिया के महेश यादव, रघऊपुर के सुभाष चौधरी और हरैया के रामचंद्र यादव प्रमुख रूप से शामिल थे। इस दौरान सुभाष चौधरी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और उन्हें आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया। युवाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘समय अभी आपके हाथ में है, इसे व्यर्थ न करें। अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें, सफलता अवश्य मिलेगी।’ अमित यादव, रजनीश यादव, पतिराम यादव, संजीत यादव, मुलायम यादव, शैलेन्द्र यादव, संदीप कुमार, अवधेश यादव और डॉ. आलोक यादव सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने भी विजय यादव की उपलब्धि की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सभी वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि अमर शहीद राम प्रसाद बिस्मिल के नाम पर स्थापित यह प्रशिक्षण केंद्र क्षेत्र के युवाओं को नई दिशा दे रहा है। विजय यादव की सफलता से अन्य युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी और वे खेल तथा देशसेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित होंगे।
#बस्ती_न्यूज
#बस्ती न्यूज़ टुडे
विजय यादव ने गोला फेंक में तीसरा स्थान पाया:बस्ती के अमर शहीद राम प्रसाद बिस्मिल केंद्र में हुआ सम्मान
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!










