निचलौल के बैठवलिया स्थित एक पेट्रोल पंप पर डीजल और पेट्रोल का स्टॉक छिपाने का आरोप लगा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि पंप पर पर्याप्त ईंधन होने के बावजूद उन्हें आपूर्ति नहीं की जा रही है। पंप पर लगभग 1500-1500 लीटर डीजल और पेट्रोल उपलब्ध है। इसके बावजूद, पंप संचालक ने बाहर बांस लगाकर इसे बंद कर दिया है और ग्राहकों को ईंधन समाप्त होने की सूचना दी जा रही है। ग्रामीणों और वाहन चालकों का आरोप है कि पंप के बाथरूम, जनरेटर रूम और किचन जैसे स्थानों पर डिब्बों में पेट्रोल और डीजल का भंडारण किया गया है। इस स्थिति से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। ईंधन लेने पहुंचे कई वाहन चालकों को खाली हाथ लौटना पड़ा, जिससे उनमें भारी नाराजगी देखी गई। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मामले की तत्काल जांच कराने और वास्तविक स्टॉक की पड़ताल कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। इस मामले को लेकर क्षेत्र में दिनभर गहमागहमी बनी रही। हालांकि, खबर लिखे जाने तक संबंधित पंप संचालक की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। नायब तहसीलदार पीयूष जायसवाल ने बताया कि जिला पूर्ति अधिकारी को मौके पर बुलाया जा रहा है और आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
निचलौल पेट्रोल पंप पर ईंधन छिपाने का आरोप:स्टॉक होने के बावजूद उपभोक्ताओं को नहीं मिल रहा पेट्रोल-डीजल
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












