Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बकरीद पर श्रावस्ती में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे:एसपी राहुल भाटी खुद...

बकरीद पर श्रावस्ती में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे:एसपी राहुल भाटी खुद सड़कों पर निकले, फ्लैग मार्च किया, संवेदनशील इलाकों की ड्रोन से निगरानी


श्रावस्ती मे बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से श्रावस्ती जनपद में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने भारी पुलिस बल के साथ सड़कों पर फ्लैग मार्च और पैदल गश्त कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। गश्त के दौरान प्रमुख बाजारों, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, संवेदनशील स्थानों और चौराहों पर विशेष सतर्कता बरती गई। पुलिस अधीक्षक ने आमजन, व्यापारियों और स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों से संवाद स्थापित कर आपसी भाईचारा, शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए संवेदनशील स्थानों की ड्रोन कैमरों से निगरानी की गई। इस दौरान यह स्पष्ट चेतावनी दी गई कि त्योहार की आड़ में अफवाह फैलाने या शांति भंग करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे लगातार भ्रमणशील रहें, संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखें और सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली भ्रामक सूचनाओं पर तत्काल संज्ञान लेकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें। एसपी राहुल भाटी ने बताया कि पूरे जनपद को 8 जोन और 17 सेक्टर में विभाजित कर सुरक्षा व्यवस्था की गई है। उन्होंने दोहराया कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जनपद पुलिस बकरीद त्योहार के मद्देनजर लगातार गश्त, चेकिंग और सतर्क निगरानी कर रही है, ताकि आमजन सुरक्षित और निर्भय होकर त्योहार मना सकें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments