श्रावस्ती जिले के मल्हीपुर थाना क्षेत्र के भेला गांव स्थित ईदगाह में बकरा ईद (ईद-उल-अजहा) का पर्व श्रद्धा और अकीदत के साथ मनाया गया। सुबह करीब 8 बजे बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने विशेष नमाज अदा की। ईदगाह में इमाम महफूज खान ने ईद-उल-अजहा की नमाज अदा कराई। इस दौरान क्षेत्र के मुस्लिम समुदाय के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर बकरा ईद की मुबारकबाद दी। सभी ने देश में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली के लिए दुआ मांगी। त्योहार को देखते हुए ईदगाह परिसर और आसपास सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। नमाज शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई और पूरे दिन गांव में त्योहार को लेकर उत्साह का माहौल बना रहा।
भेला गांव ईदगाह में बकरा ईद की नमाज अदा की:मुस्लिम समुदाय ने अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी, दी बधाई
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Home
on Hello world!












