महाराजगंज के सिविल लाइन में गुरुवार सुबह 7:30 बजे ईद उल अजहा की नमाज ईदगाह में अदा की गई। कारी इरशाद ने नमाज पढ़ाई। मौलाना मोइनुद्दीन साहब ने नमाजियों को दीन की बातें बताईं और कुर्बानी के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने नमाजियों से अपील की कि वे कुर्बानी अपने घर के अंदर करें, खुले में न करें। साथ ही, गोश्त के टुकड़े इधर-उधर न फेंकने और आपस में मोहब्बत व इत्तेफाक बनाए रखने का संदेश दिया। मौलाना मोइनुद्दीन ने देश में अमन-चैन और शांति के लिए विशेष दुआ भी मांगी। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता भी ईदगाह पहुंचे और सभी मुस्लिम भाइयों को गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी। पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि हम सब एक हैं और एकजुट होकर मिलजुल कर रहने वाले भारत के निवासी हैं। उन्होंने हिंदू-मुस्लिम एकता पर जोर दिया। इस मौके पर पूर्व विधायक प्रत्याशी निरमेश मंगल और जिला अध्यक्ष विद्यासागर यादव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। ईद उल अजहा के अवसर पर पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। इस अवसर पर कारी इरशाद, मौलाना मोइनुद्दीन साहब, शहाबुद्दीन, समसूल हुदा खान, सफी अहमद, सैफूदूजा साहब, असलम, सरवन पटेल और पणरे गौतम सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महाराजगंज सिविल लाइन में ईद उल अजहा की नमाज अदा:ईदगाह में देश में अमन-चैन की दुआ मांगी गई
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












