Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)कप्तानगंज में बकरीद का त्योहार शांतिपूर्ण संपन्न:ईदगाहों में नमाजियों का सैलाब, लोगों...

कप्तानगंज में बकरीद का त्योहार शांतिपूर्ण संपन्न:ईदगाहों में नमाजियों का सैलाब, लोगों ने दी मुबारकबाद

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में बकरीद का त्योहार शांति और भाईचारे के साथ मनाया गया। सुबह से ही कप्तानगंज, महाराजगंज, रमवापुरकला और पोखरा सहित विभिन्न ईदगाहों तथा मस्जिदों में नमाजियों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी में त्योहार को लेकर उत्साह देखा गया। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी और देश में अमन-चैन की दुआ मांगी। इस अवसर पर घरों में पारंपरिक पकवान और सेवइयां बनाई गईं। कुर्बानी की रस्म भी धार्मिक परंपराओं के अनुसार पूरी की गई। त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए थानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव पूरी तरह सतर्क रहे। उन्होंने स्वयं कप्तानगंज, महाराजगंज, रमवापुरकला और पोखरा सहित थाना क्षेत्र की कई ईदगाहों तथा मस्जिदों का दौरा कर शांति व्यवस्था का जायजा लिया। संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। इस त्योहार के अवसर पर क्षेत्र में हिंदू-मुस्लिम एकता की अनूठी मिसाल देखने को मिली। विभिन्न समुदायों के लोगों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं देकर भाईचारे और सद्भाव का संदेश दिया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments