Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बरवां सोनियां में अकीदत से मनी बकरीद:लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को...

बरवां सोनियां में अकीदत से मनी बकरीद:लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को दी मुबारकबाद


मिठौरा ब्लॉक के बरवां सोनियाँ, भेड़ियां और सिंदुरिया सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व अकीदत, भाईचारे और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया। सुबह से ही नमाजियों में त्योहार को लेकर उत्साह देखा गया। ग्राम सभा बरवां सोनियाँ की ईदगाह में सुबह 7 बजे इमाम मौलाना कारी फिरोज साहब किबला ने ईद-उल-अजहा की नमाज अदा कराई। तेज बारिश के कारण बरवां सोनियाँ के अलावा हरखोड़ा, मिठौरा, भागटार, भेड़िया और समरी गांवों में भी लोगों ने ईदगाह के बजाय स्थानीय मस्जिदों में नमाज पढ़ी। नमाज के दौरान मुल्क में अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की के लिए विशेष दुआ मांगी गई। नमाज के बाद ईदगाह और मस्जिदों के बाहर भाईचारे का सुंदर दृश्य देखने को मिला, जहां लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी। ग्राम प्रधान सर्वेश कुमार सिंह और पप्पू यादव ने नमाजियों का स्वागत किया और उन्हें गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना की। इस अवसर पर मस्जिद मैनेजर नईम मास्टर, डॉ. वाजिद अली, इरसाद मास्टर, मंजूर, एडवोकेट रफीक, सकिल और फ़र्जल्लाह मास्टर सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments