बृजमनगंज में ईद उल अजहा, जिसे बक़राईद के नाम से भी जाना जाता है, इस्लाम धर्म का एक महत्वपूर्ण त्योहार है। यह त्योहार त्याग, बलिदान और अल्लाह के प्रति अटूट समर्पण का प्रतीक है। नगर पंचायत बृजमनगंज के चौधरी पैलेस के संस्थापक जमाल अहमद चौधरी ने बताया कि ईद उल अज़हा यह संदेश देती है कि इंसानियत और अल्लाह की राह में अपनी सबसे प्रिय वस्तु का भी बलिदान करने का जज़्बा रखना चाहिए। ईद उल अज़हा पर कुर्बानी इस्लाम के पैगंबर हज़रत इब्राहीम की सुन्नत (परंपरा) की याद में दी जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अल्लाह ने पैगंबर हज़रत इब्राहीम की परीक्षा लेने के लिए उन्हें अपने प्रिय बेटे हज़रत इस्माईल की कुर्बानी देने का हुक्म दिया था। जब हज़रत इब्राहीम ने अल्लाह के आदेश पर अपने बेटे की कुर्बानी देने का प्रयास किया, तो अल्लाह ने इस्माईल की जगह एक दुम्बा (भेड़) रख दिया। हज़रत इब्राहीम के इस समर्पण की याद में, दुनिया भर के मुसलमान हर साल ईद उल अज़हा के दिन नमाज़ के बाद बकरों और अन्य वैध एवं हलाल जानवरों की कुर्बानी पेश करते हुए ‘सुन्नते इब्राहीमी’ अदा करते हैं। इस अवसर पर, लाखों मुसलमान अरब के पवित्र शहरों मक्का और मदीना जाकर हज का महत्वपूर्ण फ़रीज़ा अदा करते हैं। वे इस दौरान दुनिया भर में शांति और भाईचारे के लिए दुआएं मांगते हैं।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
नमाजियों ने ईद उल अजहा की नमाज अदा की:बृजमनगंज में त्याग और बलिदान का पर्व, पैगंबर इब्राहीम की याद में दी जाती है कुर्बानी,
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












