#बस्ती_न्यूज
बस्ती के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक का दुरुपयोग कर एक विवाहिता की आपत्तिजनक फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। इस घटना का विरोध करने पर पीड़िता के भाइयों के साथ मारपीट भी की गई। पुलिस ने इस संबंध में 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। माली टोला निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बहन की शादी लगभग एक वर्ष पहले हुई थी और उसकी एक बच्ची भी है। आरोप है कि गांव के रवि सैनी ने पुरानी रंजिश के चलते एआई तकनीक का इस्तेमाल कर बहन की आपत्तिजनक फोटो बनाई। इन तस्वीरों को सोशल मीडिया और अन्य प्लेटफॉर्म के जरिए उसके पति और रिश्तेदारों को भेज दिया गया, जिससे परिवार में तनाव और आक्रोश फैल गया। पीड़ित पक्ष के अनुसार, जब सुशील कुमार और उनके भाई सुधीर इस मामले की शिकायत करने आरोपियों के घर पहुंचे, तो वहां मौजूद लोगों ने दोनों भाइयों के साथ मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। इस घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रवि सैनी सहित 10 नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुरानी बस्ती पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और डिजिटल साक्ष्यों को भी खंगाला जा रहा है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
AI से आपत्तिजनक फोटो बनाकर सार्वजनिक की:विरोध करने पर भाइयों से मारपीट, बस्ती में 10 पर मुकदमा दर्ज
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












