Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्यामदेउरवा में सड़क हादसे में घायल युवक की मौत:गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में...

श्यामदेउरवा में सड़क हादसे में घायल युवक की मौत:गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान तोड़ा दम


श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम हुए एक सड़क हादसे में घायल बाइक सवार युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। बलुवाभार निवासी 30 वर्षीय अलीमुद्दीन पिता मुराद ने गुरुवार को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। यह दुर्घटना श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के बड़हरा बरईपार मार्ग पर मरुवा टोला के पास हुई। अलीमुद्दीन अपनी तेज रफ्तार बाइक से एक खड़ी टेम्पू से टकरा गया। बताया जा रहा है कि जिस टेम्पू से टक्कर हुई, वह प्याज बेचकर श्यामदेउरवा की ओर लौट रहा था। दुर्घटना की सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक अश्वनी गुप्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल अलीमुद्दीन को एम्बुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया था। श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि इस मामले में तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments