HomeHealth & Fitnessलखनऊ : होटल के कमरे में मिला युवती का शव, जांच में...

लखनऊ : होटल के कमरे में मिला युवती का शव, जांच में जुटी पुलिस

लखनऊ।  उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के नाका हिंडोला थाना क्षेत्र के चारबाग स्थित होटल के कमरे में फांसी लगा युवती का शव मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी।

नाका थाना प्रभारी ने बताया कि लखीमपुर खीरी जिले के महेवा गंज निवासी पंकज मिश्रा की बेटी गुंजन मिश्रा (22) लखनऊ के होटल मिलन के कमरा नंबर-23 में ठहरी थी। बुधवार की रात काफी समय तक कमरे से बाहर न निकलने पर होटल स्टाफ को संदेह हुआ, जिसके उपरांत होटल कर्मियों ने पुलिस को सूचित किया । सूचना पर नाका थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और होटल स्टाफ की उपस्थिति में दरवाजा खुलवाकर कमरे के अंदर प्रवेश किया गया, जहां युवती दुपट्टे के सहारे पंखे से लटकी हुई मिली। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। घटना के सम्बन्ध में पुलिस ने परिवार को जानकारी देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फील्ड यूनिट टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण साक्ष्य संकलन किया है।

युवती के भाई ने बताया कि 25 मई को बहन घर से चली गई थी। आसपास के रिश्तेदारों से मोहल्ले में पता किया पर कोई जानकारी नहीं मिली। 27 मई को लखनऊ के नाका थाने से करीब नाै बजे फोन आया कि उसकी बहन का शव मिला है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments