Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)रुधौली में कपड़े की दुकान में लगी आग:शॉर्ट सर्किट से लाखों का...

रुधौली में कपड़े की दुकान में लगी आग:शॉर्ट सर्किट से लाखों का सामान जलकर राख, कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के रुधौली नगर पंचायत में बकरीद से पहले बुधवार देर रात एक कपड़े की दुकान में भीषण आग लग गई। शॉर्ट सर्किट से लगी इस आग में दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया। दुकान मालिक रेहान खान पुत्र अजमत खान ने तुरंत विद्युत विभाग और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। यदि समय रहते आग पर नियंत्रण न किया जाता तो चौराहे पर बड़ा हादसा हो सकता था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज हवा और आग की ऊंची लपटों के बीच स्थानीय लोगों और फायर ब्रिगेड टीम ने मिलकर आग बुझाने का काफी प्रयास किया। हालांकि, तब तक दुकान में रखा लगभग 20 से 30 लाख रुपये का कपड़ा जलकर राख हो चुका था। ‘फैमिली फैशन’ नामक यह दुकान पिछले 8 वर्षों से संचालित थी और रुधौली नगर पंचायत की प्रमुख कपड़ा दुकानों में से एक थी। दुकान मालिक रेहान खान ने बताया कि वह देर रात दुकान बंद कर घर चले गए थे। कुछ समय बाद उन्हें मोहल्ले के लोगों का फोन आया कि दुकान से धुआं निकल रहा है। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और शटर खोलने का प्रयास किया, लेकिन शटर नहीं खुल सका। किसी तरह शटर तोड़कर अंदर पहुंचने पर पता चला कि आग की लपटें दुकान में रखा पूरा सामान जलाकर राख कर चुकी थीं। खबर लिखे जाने तक राजस्व विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची थी। एसडीएम मनोज प्रकाश ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। उन्होंने हल्का लेखपाल अर्पित सिंह को आग से हुई क्षति का आकलन करने के लिए निर्देशित किया है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments