श्रावस्ती जिले के हरदत्तनगर गिरंट क्षेत्र के इटहिया गांव में सोमवार को दिनदहाड़े एक घर से लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चोरी हो गई। इस घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। पीड़ित कमलेश कुमार पुत्र शंकर ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ सुबह करीब 11 बजे खेत में काम करने गए थे। शाम लगभग 4 बजे जब वे घर लौटे, तो दरवाजा खुला मिला और अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात और नकदी गायब देखकर परिवार के सदस्य हैरान रह गए। उन्होंने तत्काल डायल 112 पर घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। कमलेश कुमार के अनुसार, चोर सोने की अंगूठी, पायल, झुमकी, नथनी, टीका, कमर पेटी (करधनी) सहित लगभग 5000 रुपये नकद ले गए हैं। घटना के समय गली में एक संदिग्ध अज्ञात व्यक्ति को देखा गया था, जो वारदात के बाद से फरार है। पीड़ित ने रात करीब 8 बजे थाने में इस संबंध में लिखित तहरीर दी है। थाना अध्यक्ष महिमा नाथ उपाध्याय ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द से जल्द मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
श्रावस्ती में दिनदहाड़े लाखों के जेवरात चोरी:घर से नकदी भी गायब, गांव में दहशत का माहौल
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!










