Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बहराइच के बगहा में श्रीमद्भागवत कथा का समापन:कृष्ण झांकियों ने श्रद्धालुओं को...

बहराइच के बगहा में श्रीमद्भागवत कथा का समापन:कृष्ण झांकियों ने श्रद्धालुओं को किया भावविभोर


बहराइच में बगहा के एक गांव में यतेंद्र द्विवेदी और किरण द्विवेदी के आवास पर श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन संपन्न हो गया। इस दौरान श्री पंडित ललन तिवारी महाराज जी ने कथा का वाचन किया और भगवान श्री कृष्ण की सुंदर झांकियां प्रस्तुत की गईं, जिन्हें देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। कार्यक्रम में संरक्षक के रूप में श्री देवेंद्र शर्मा अयोध्यावासी उपस्थित रहे। कथा के समापन पर प्रसाद वितरण भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में प्रभाकर पांडे, सुमित पांडे, अंकित पांडे, निखिल पांडे, संदीप पांडे और श्रेयांश पांडे ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समस्त ग्रामवासियों ने भी कार्यक्रम को सुचारु रूप से संपन्न कराने में अपना सहयोग दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments