#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले में गुरुवार देर रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दुर्घटना रायपुरा चौराहे के पास हुई। दोनों घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, बाइक संख्या DL 8S AX 8515 पर सवार दो युवक रायपुरा चौराहे के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और उन्हें जिला अस्पताल बस्ती ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही एक युवक की मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान सिद्धार्थनगर जिले के खेसरहा थाना अंतर्गत पुडजा निवासी देवेंद्र पाण्डेय (पुत्र दिलीप पाण्डेय) के रूप में हुई है। शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है और मृतक के परिजन अस्पताल पहुंच गए हैं। वहीं, दूसरे घायल युवक की पहचान सिद्धार्थनगर के पुडजा निवासी अनूप यादव (पुत्र रामनयन) के रूप में हुई है। उसे जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने घायल युवक के परिजनों को भी दूरभाष के माध्यम से सूचना दे दी है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, एक की मौत:साथी गंभीर रूप से घायल, मृतक सिद्धार्थनगर का रहने वाला
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












