Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सिद्धार्थनगर में बजहां सागर का फ्लैंक एस्केप कटा:7 मीटर लंबा कटान, ग्रामीणों...

सिद्धार्थनगर में बजहां सागर का फ्लैंक एस्केप कटा:7 मीटर लंबा कटान, ग्रामीणों ने जल्द मरम्मत की मांग की


सिद्धार्थनगर जनपद के बजहां सागर क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण सड़क पर स्थित बंधे का फ्लैंक एस्केप कट गया है। यह सड़क बजहां से भारत-नेपाल सीमा से जुड़े गौरी, गौरा, नारखोरिया सहित कई गांवों को जोड़ती है। मुद्दिला मोड़ के पास हुए इस कटान की लंबाई लगभग 7 मीटर और चौड़ाई 2.5 मीटर है, जिससे राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। समाजसेवी मजहर अली ने बताया कि सड़क निर्माण के दौरान ही फ्लैंक एस्केप की मरम्मत की जानी चाहिए थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते इसकी मरम्मत नहीं कराई गई, तो बरसात के मौसम में कटान और बढ़ सकता है, जिससे सड़क को भी भारी नुकसान पहुंचने की आशंका है। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों से जल्द से जल्द मरम्मत कार्य कराने की मांग की है। सिंचाई विभाग की एसडीओ मालविका जैसल ने इस मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि विभाग को कटान की सूचना है और स्थल का निरीक्षण भी किया जा चुका है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क निर्माण के बाद एस्केप की मरम्मत होनी थी, लेकिन छठ पूजा के दौरान वहां वेदियां बनाए जाने के कारण कार्य शुरू नहीं हो सका। अब विभाग एक सप्ताह के भीतर मरम्मत कार्य पूरा कराने की तैयारी कर रहा है, ताकि बरसात में कोई समस्या न हो और आवागमन सुचारु बना रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments