HomeHealth & Fitnessमानसिक तनाव के चलते 22 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या, महिला ने...

मानसिक तनाव के चलते 22 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या, महिला ने खाया जहर

नोएडा। नाेएडा में थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के छलेरा गांव में रहने वाले एक 22 वर्षीय युवक ने शुक्रवार सुबह मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर  कर लिया।

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी। इसी तरह थाना सेक्टर 24 क्षेत्र में एक महिला ने भी जहर खा लिया। उसकी हालत नाजुक हाेने पर दिल्ली रेफर किया गया है।

थाना प्रभारी डीपी शुक्ल ने बताया कि छलेरा गांव में रहने वाले दीपक (22) ने अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। जब घटना की जानकारी परिवार काे हुई ताे पुलिस काे सूचित किया गया।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिवार से आत्महत्या का कारण जानने की काेशिश की, लेकिन काेई सफलता नहीं मिली।पुलिस ने मामले की जांच कर रही है।

महिला ने खाया जहर
थाना सेक्टर 24 के प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार ने बताया कि चौड़ा गांव में रहने वाली सपना (25) ने आज सुबह को मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया।

उन्होंने बताया कि अत्यंत गंभीर हालत में महिला को उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। तबीयत बिगड़ने पर उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया है।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments