HomeHealth & Fitnessन ओटीपी शेयर किया न क्यूआर कोड, फिर भी गूगल पे से...

न ओटीपी शेयर किया न क्यूआर कोड, फिर भी गूगल पे से 92 हजार गायब

लखनऊ गोमती एन्क्लेव अवध विहार योजना गोल्फ सिटी निवासी अनूपा के IDFC फर्स्ट बैंक खाते से बुधवार दोपहर गूगल पे के माध्यम से 92 हजार रुपये का अनधिकृत ट्रांजेक्शन हो गया। पीड़िता का आरोप है कि उन्होंने कोई ओटीपी लिंक या क्यूआर कोड शेयर नहीं किया था। 
 
अनूपा ने बताया कि 27 मई 2026 को दोपहर करीब 3 बजे उनका फोन अचानक सॉफ्टवेयर अपडेट पर चला गया था।वह फोन चार्जिंग पर लगाकर खाना बनाने चली गईं।शाम 4:30 बजे जब फोन चेक किया तो खाते से 92 हजार रुपये कट चुके थे।UPI ट्रांजेक्शन ID- 6513625XXXXX के जरिए यह रकम ALTAFHUSAIN ANWARHUSAIN SHAIKH नाम के खाते में ट्रांसफर हुई है।अनूपा के अनुसार यह ट्रांजेक्शन उनके द्वारा नहीं किया गया।
 
जिसकी शिकायत पीड़िता ने तुरंत IDFC फर्स्ट बैंक साइबर क्राइम पोर्टल और गूगल पे पर दर्ज कर दी थी।पीड़िता की शिकायत पर सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
 
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments