UP: फतेहपुर जिले के राधानगर थाना क्षेत्र में एक युवती के संदिग्ध हालात में लापता होने का मामला सामने आया है। युवती के परिवार ने उसके प्रेमी पति पर हत्या कर शव गायब करने का आरोप लगाया है। परिजनों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
11 अप्रैल 2025 को युवक के साथ गई थी युवती
पीड़ित पिता महावीर, निवासी धारीपुर औरई गांव थाना थरियांव, ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी करीब 18 वर्षीय बेटी पुष्पा देवी को मिश्रापुर गांव निवासी गंगासागर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। इस मामले में उन्होंने थरियांव थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी।
Also Read: UP: सहारनपुर के मीट प्लांट में अमोनिया गैस रिसाव, 14 महिला मजदूर अस्पताल में भर्ती
किराए के मकान में रहने की मिली थी जानकारी
परिजनों के मुताबिक बाद में उन्हें पता चला कि पुष्पा देवी राधानगर थाना क्षेत्र के मिश्रापुर गांव में गंगासागर के साथ किराए के मकान में रह रही थी। परिवार के लोगों ने वहां जाकर बेटी से मुलाकात भी की थी। बताया गया कि पुष्पा देवी अपनी बड़ी बहन शिव देवी से फोन पर लगातार संपर्क में रहती थी और 16 जून 2026 को दोनों के बीच आखिरी बार बातचीत हुई थी।
15 दिनों से युवती का नहीं मिला कोई सुराग
महावीर का आरोप है कि बीते करीब 15 दिनों से उनकी बेटी का कोई पता नहीं चल रहा है। उन्होंने आशंका जताई कि गंगासागर ने उसकी हत्या कर शव को ठिकाने लगा दिया है। परिवार जब युवक से पूछताछ करने पहुंचा तो उसने युवती के कहीं चले जाने की बात कही, जिस पर परिजनों ने संदेह जताया है।
युवक हिरासत में, पुलिस कर रही पूछताछ
युवती के पिता ने राधानगर थाने में तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज करने, गंगासागर से पूछताछ और बेटी की तलाश की मांग की है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।
( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)
#उत्तरप्रदेश #उत्तरप्रदेशन्यूज़ #यूपीन्यूज़ #UPNews #UttarPradeshNews #HindiNews #BreakingNews #आजकीखबर #ताज़ाखबर #यूपीसमाचार













