- विधायक ने मुख्य अतिथि को अंगवस्त्र पहनते हुए किया सम्मानित
मोहनलालगंज, लखनऊ। मोहनलालगंज स्थित सत्य शिव रिजॉर्ट में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी का विधानसभा स्तरीय बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ उत्तर प्रदेश सरकार के जल मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने क्षेत्रीय विधायक अमरेश कुमार रावत और भाजपा जिलाध्यक्ष विजय मौर्य के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस अवसर पर विधायक अमरेश कुमार रावत ने मुख्य अतिथि को अंगवस्त्र पहनते हुए स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति उसके बूथ अध्यक्ष और कार्यकर्ता हैं। प्रत्येक बूथ अध्यक्ष संगठन की उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बूथ को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प दिलाया, क्षेत्रीय विधायक अमरेश कुमार रावत ने कहा कि मोहनलालगंज विधानसभा का प्रत्येक बूथ भाजपा का मजबूत गढ़ बने, यही संगठन का लक्ष्य है।
उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ता ही चुनावी सफलता की नींव रखते हैं, वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष विजय मौर्य ने कहा कि संगठन की मजबूती बूथ से ही शुरू होती है। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता अनुशासन, सेवा और समर्पण की भावना से कार्य करता है। आगामी चुनावों में प्रत्येक बूथ पर विजय सुनिश्चित करने के लिए संगठनात्मक गतिविधियों को और तेज करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष चंद्रा रावत, मोहनलालगंज ब्लाक प्रमुख ओम प्रकाश शुक्ला, गोसाईगंज ब्लाक प्रमुख विनय वर्मा,एलडीबी अध्यक्ष अशोक तिवारी सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।












