HomeHealth & Fitnessपुण्यतिथि पर सपा नेताओं ने चौधरी चरण सिंह को अर्पित की श्रद्धांजलि

पुण्यतिथि पर सपा नेताओं ने चौधरी चरण सिंह को अर्पित की श्रद्धांजलि

मुजफ्फरनगर। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व: चौधरी चरण की पुण्यतिथि पर पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय सपा नेत्री डॉ मोनिका सिंह एवं युधिष्ठिर पहलवान द्वारा ग्राम पचेड़ा कला में शहीद बच्चन सिंह व स्व:अरुण पहलवान अखाड़ा सेवा समिति के कुश्ती हाल में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

सपा नेत्री डॉ मोनिका सिंह, भाकियू जिलाध्यक्ष पवन राठी,सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने कहा कि किसानों मजदूरों व हर जाति वर्ग के उत्थान के लिए कार्य करने वाले भारत रत्न चौधरी चरण सिंह के संघर्ष व विचारों को हमेशा याद किया जाएगा।

स्व: चौधरी चरण सिंह के विचार आज भी लोकतंत्र व किसानों,जवानों एवं मेहनतकशों के लिए प्रेरणा है। सपा नेत्री डॉ मोनिका सिंह व युधिष्ठिर पहलवान द्वारा किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में अनेक प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को कीट बांटकर सम्मानित किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments